21 Days Sadhana of Om Shri Paramhansay Namah

21 days sadhna

29 मार्च 2025 एक बहुत ही पावरफुल ग्रह दशा बना रही है जिससे आने वाला समय बहुत ज्यादा खराब होने की संभावना है, हमारे श्री परमहंस सतगुरु जी ने हमें निर्देश दिए हैं कि आने वाले मुश्किल समय को देखते हुए सभी को गुरु तत्व को जागृत करना चाहिए। सभी दिव्य शक्तियां और गुरु तत्व हमारी सहायता करना चाहते हैं। इसके लिए हमें गुरु तत्व के आगे प्रार्थना करनी चाहिए।

उन्होंने हमें ॐ श्री परमहंसाय नमः मंत्र की साधना करने के लिए फरमाया है। इस मंत्र में सभी परमहंसों की शक्ति समाहित है, जो इस जगत का कल्याण करना चाहते हैं।

साधना की अवधि:

  • यह साधना कुल 41 दिन की होगी।
  • आप इसे 11, 21, 31 या 41 दिन तक कर सकते हैं।

मंत्र और गुरु अनुशासन:

  • इस साधना में मुख्य रूप से “ॐ श्री परमहंसाय नमः” (Om Shri Paramhansay Namah Mantra) मंत्र का जाप किया जाता है।
  • यदि आपकी श्रद्धा हो, तो आप अपने गुरु मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
  • यदि आपने किसी अन्य गुरु से दीक्षा ली है, तो भी आप यह साधना कर सकते हैं।
  • इस साधना को करने से अपने गुरु तत्व से गहरा संबंध स्थापित होता है।

मंत्र की शक्ति और प्रभाव:

  • यह मंत्र समस्त परमहंस गुरुओं की शक्ति को समाहित किए हुए है, जिनमें शामिल हैं:
    • श्री परमहंस सतगुरु जी
    • श्री रामकृष्ण परमहंस जी
    • श्री परमहंस योगानंद जी
    • महा अवतार बाबा जी और उनकी गुरुपरंपरा।
  • इस मंत्र में सभी संतों और गुरु तत्व का आशीर्वाद निहित है।
  • सतगुरु जी का वचन है कि इस मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति गुरु तत्व से जुड़ेगा, सतगुरु की कृपा का पात्र बनेगा और भविष्य के विनाशकारी काल के प्रभाव को कम करने में सक्षम होगा।
  • इस जाप से आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा, Negativity दूर होगी, आपकी शुभ इच्छाएं पूरी होंगी।
  • यह ध्यान आपने अपने ही घर पर करना है। और ग्रुप में अटेंडेंस लगानी है।
  • जाप के साथ साथ स्वयं को देश और मानव कल्याण को समर्पित एक धर्म योद्धा के रूप में स्थापित करने के लिए Affirmations भी देंगे (मैं एक धर्म योद्धा हूँ। मानव कल्याण के लिए समर्पित हूँ, और विनाश काल में अपनी और दूसरों की हर तरह से सेवा का प्रयास करूँगा/गी)
  • इस मन्त्र के द्वारा हम  गुरुतत्व और एंजेल्स की डिवाइन ऊर्जा से कनेक्ट होंगे और उनकी महान ऊर्जा से हमारी मानसिक बीमारियां, डिप्रेशन, नेगेटिव सोच इत्यादि खत्म होगी, फाइनेंशियल ग्रोथ होगी, सब कर्म बंधन कटेंगे।

साधना की विधि:

  1. साधना की अवधि चुनें – 11, 21, 31 या 41 दिन।
  2. साधना के नियम:
    1. शाकाहारी भोजन करें।
    1. ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    1. पवित्रता बनाए रखें।
    1. शक्तिपात के दौरान साधना के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
    1. महिलाएँ विशेष दिनों में भी मंत्र जाप कर सकती हैं।
    1. इस साधना में किसी प्रकार की कठोर बंदिश नहीं है, लेकिन नियमों का पालन करने से इसका प्रभाव बढ़ेगा।
    1. यह मंत्र गुरु तत्व की ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक उन्नति संभव होती है।
  3. मंत्र जाप का समय:
    1. यदि संभव हो, तो नियत समय पर करें।
    1. यदि नियत समय संभव न हो, तो किसी भी समय किया जा सकता है।
  4. मंत्र जाप की संख्या:
    1. आपको 11 माला करनी चाहिए जिसमे लगभग 40 मिनट का समय लगता है। आप इससे ज्यादा भी कर सकते हैं।
    1. यदि साधना रूप में नहीं कर सकते, तो तीन, पाँच या सात माला प्रतिदिन करें।
  5. मन्त्र जाप का उद्देश्य
    1. 5 माला श्री परमहंस सतगुरु जी को समर्पित
    1. 4 माला अपनी समस्याओं के लिए
    1. 1 माला आत्माओं की मुक्ति के लिए
    1. 1 माला पृथ्वी माता और भारत माता के लिए:
    1. जाप के साथ साथ स्वयं को देश और मानव कल्याण को समर्पित एक धर्म योद्धा के रूप में स्थापित करने के लिए Affirmations भी देंगे (मैं एक धर्म योद्धा हूँ। मानव कल्याण के लिए समर्पित हूँ, और विनाश काल में अपनी और दूसरों की हर तरह से सेवा का प्रयास करूँगा/गी)

यह साधना आपको आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेगी और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

ॐ श्री परमहंसाय नमः मन्त्र के चमत्कार जानने के लिए यहाँ क्लिक करें (Miracle Powers of Om Shri Paramhansay Namah Mantra)

अगर आप उत्सुक हैं तो कृपया यह फॉर्म भर दें और यह ग्रुप ज्वाइन कर लें।

Form Link: https://forms.gle/BfzZsNDXvyDEjEt29

Please join the group
https://chat.whatsapp.com/EXL73iEe2E9CrTKu93L385

Please join our Whatsapp Group