बोलो जय कारा बोल मेरे श्री गुरु महाराज की जय। 🙏🙏🌹💐🌹
यह एक गाइडेड मेडिटेशन है जिसके द्वारा आप अपने श्री सदगुरुदेव भगवान जी का स्वरूप अपने हृदय में उतार सकते हैं। कृपया खुद भी इसका फायदा उठाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करें।
File: 180 सर्वव्यापक सतगुरु
Time: 29:11
” अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्, तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः“। 🙇♀️🙇♀️🌹🌹🌹
जो परम सत्ता अखंड है, जिसमें सभी गतिशील (चर) और अचल (अचर) प्राणी समाए हुए हैं, और जिसने उस तत्व या स्वरूप को मुझे दिखाया है, उस गुरु को मेरा नमन है🙇♀️🙇♀️
“जब जान लिया मन ने ये रहस्य,
कि सतगुरु ही सब जीवों में वास करते हैं,
तो फिर किसी से बैर कैसे हो?
किसी से कटु वचन कैसे हो?
यदि किसी जीव को दुख दिया,
तो समझो अपने ही सतगुरु को दुख दिया।
यदि किसी को तिरस्कार किया,
तो वही तिरस्कार अपने गुरु का हुआ”।
सच्ची भक्ति यही है –
हर हृदय को सतगुरु का मंदिर मानना,
हर प्राणी को सतगुरु का रूप जानना।
🌸 किसी को प्रेम दो तो सतगुरु को ही प्रेम मिला,
🌸 किसी को सेवा दो तो सतगुरु को ही सेवा मिली,
🌸 किसी को क्षमा दो तो सतगुरु के चरणों में ही फूल चढ़े।
आओ, ऐसा जीवन जियें
जहाँ हर श्वास, हर व्यवहार
अपने गुरु के साथ हो—
न प्रेम में कमी, न व्यवहार में गलती। 🙏✨
हे सतगुरु मुझ पर भी इतनी कृपा करो की सभी जीवों में तेरा ही नूर व्याप्त है ये बात मेरे हृदय में पक्की हो जाए ,मेरे हृदय में तेरा सर्वव्यापी रूप हर पल समाया रहे!🙇♀️🙇♀️🙇♀️🙇♀️🙇♀️
इस प्यारे ध्यान-सत्संग का अनुभव स्वयं करियेगा।
प्रेम सहित जय सचिदानंद जी
धन्यवाद🙏🙏🌹
इसी तरह के प्रेम भक्ति के वीडियो के लिए गुरु भक्ति, सत्संग, मैडिटेशन, ध्यान योग, सतगुरु जी की लीलाओं पर आधारित हमारा भक्ति चैनल subscribe कर लीजिए!