बोलो जय कारा बोल मेरे श्री गुरु महाराज की जय। 🙏🙏🌹💐🌹
यह एक गाइडेड मेडिटेशन है जिसके द्वारा आप अपने श्री सदगुरुदेव भगवान जी का स्वरूप अपने हृदय में उतार सकते हैं। कृपया खुद भी इसका फायदा उठाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करें।
File: 208 (Sahaj Samadhi)
Time:40:04
💫 सतगुरु को पूर्ण समर्पण का फल 💫
जो गुरुमुख अपने सतगुरु के चरणों में तन, मन और अहंकार सहित पूर्ण समर्पण कर देता है, उसके भीतर की अशांति स्वतः समाप्त हो जाती है। ऐसा शिष्य किसी प्रयास के बिना ही सहज समाधि की अवस्था को प्राप्त कर लेता है।
🪷🌹क्योंकि जहाँ समर्पण होता है, वहाँ संघर्ष नहीं होता — और जहाँ संघर्ष नहीं, वहीं शांति का सागर उमड़ता है।
सतगुरु की कृपा से मन स्थिर हो जाता है, और आत्मा अपने स्वभाविक आनंद में लीन हो जाती है।
🕉️
कबीर दास जी कहते हैं —
“गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिले न मोख।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष॥”
🙇🏼♀️🪷सच्चा समर्पण ही ध्यान का द्वार है। जब हम अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास रखते हैं, तब भीतर का ‘मैं’ मिट जाता है और सहज समाधि अपने आप प्रकट हो जाती है।
इस प्यारे ध्यान-सत्संग का अनुभव स्वयं करियेगा।
प्रेम सहित जय सचिदानंद जी
धन्यवाद🙏🙏🌹
इसी तरह के प्रेम भक्ति के वीडियो के लिए गुरु भक्ति, सत्संग, मैडिटेशन, ध्यान योग, सतगुरु जी की लीलाओं पर आधारित हमारा भक्ति चैनल subscribe कर लीजिए।