🌸✨ गुरुमुख की पहचान – उसका व्यवहार ✨🌸
FILE: 172
TIME:33:00
गुरुमुख केवल नाम का नहीं होता,
उसकी पहचान उसके व्यवहार, उसकी वाणी और उसके जीवन से होती है 🙏🏻🙏🏻एक सच्चा गुरुमुख जहाँ भी जाए,
वहाँ प्रेम, शांति और सकारात्मकता का वातावरण बन जाए। 🌿
उसके चेहरे पर विनम्रता हो,
वाणी में मधुरता हो,
और व्यवहार में ऐसी सरलता हो कि हर मिलने वाला अपनेपन का अनुभव करे। 🌺
गुरुमुख कभी अभिमान नहीं करता,
क्योंकि उसे पता होता है कि जो कुछ भी है,
वो सब उसके श्री सद्गुरु की कृपा है। ✨
वो हमेशा झुककर चलना सीखता है,
दूसरों का सम्मान करता है,
और किसी के मन को दुखाने के बजाय उसे सुकून देने का प्रयास करता है
उसका हर कर्म ऐसा होना चाहिए
जिससे सतगुरु की शिक्षा झलके।
उसकी वाणी सुनकर लोगों के भीतर श्रद्धा जागे,
और उसका आचरण देखकर लोगों के मन में यह भाव उठे —
💫 “यदि गुरु अपने शिष्यों को इतना सुंदर बना देते हैं,
तो हमें भी ऐसे महान गुरुदेव से जुड़ना चाहिए…” 💫
एक सच्चा गुरुमुख अपने सतगुरु का चलता-फिरता स्वरूप बन जाता है। 🌸
वो केवल उपदेश नहीं देता,
बल्कि अपने जीवन से प्रेरणा देता है।
उसके भीतर सेवा हो, दया हो, सहनशीलता हो और हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने की शक्ति हो। 🌼
जब संसार किसी गुरुमुख को देखकर प्रभावित हो जाए,
जब उसके व्यवहार से लोगों के हृदय बदलने लगें,
तभी समझना चाहिए कि उसने वास्तव में अपने गुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतारा है। 🙏✨
🌹 आइए, हम सभी ऐसा गुरुमुख बनने का प्रयास करें,
जिसे देखकर संसार गुरु और अध्यात्म की ओर आकर्षित हो जाए। 🌹
🕊️🌺 जय श्री परमहंस सद्गुरुदेव जी महाराज 🌺🕊️